पृष्ठ

Vastu Shashtra : Prabhu yeshu - Lord Christ (SK-8)



प्रभु यीशु ईसाई के सदन में,जो लगवावे क्रास । प्रभु यीशु मंगल करे, दूर करे सब त्रास ।। दूर करे सब त्रास, यवनघर चांद-सितारे। अल्ला-ताला पास, आय कर भाग्य संवारे।। कह ‘वाणी’ कविराज, भवन में एक ओंकार। सिक्ख सदैव प्रसन्न, रह सदन में सपरिवार।।
शब्दार्थ: यीशु = ईसाई धर्मानुसार ईश्वर, यवन = मुसलमान
भावार्थ:

ईसाई बन्धुओं को अपने सदन में क्राॅस का चिन्ह अवश्य लगवाना चाहिए, इससे प्रभु सब संकट दूर करते हुए आनन्द कर देते हैं। मुस्लिम भाईयों द्वारा अपने घरों पर चांद-सितारे बनवाने से भाग्य के सितारे बुलन्दियों को छूते हैं, और अल्ला-ताला आपके मुकाम पर आकर बिगड़ी नसीब संवारते हैं ।
‘वाणी’ कविराज कहते हैं कि सिक्ख साथियों द्वारा सदन में एक ओंकार का निशान बनवाने से उस परिवार में सदैव प्रसन्नता बनी रहती है।
वास्तु शास्त्री : अमृत लाल चंगेरिया




1 टिप्पणी: