पृष्ठ

Vastu Shashtra : Vidhya Dhan - Wealth of Knowledge (SK-10)



विद्या-धन श्वेत-वर्ण है ब्राह्मणी, क्षत्राणी है लाल। पीली धरा महाजनी, काली समझो काल।। काली समझो काल, दे मदिरा जैसी गंध। इसका कड़वा स्वाद, करे ना कोई पसंद।। कह ‘वाणी’ कविराज, विद्या-धन फूले- फले। बने कहीं कालेज, श्रेष्ठ भू श्वेत-वर्ण है।।
शब्दार्थ: काल = मृत्यु, काली = काले रंग की मिट्टी, फूले-फले = सुखद फल प्राप्त होए

भावार्थ:

रंग की दृष्टि से भूमि चार प्रकार की होत है। श्वेत-वर्णब्राह्मणी, रक्त-वर्णक्षत्राणी,पीत-वर्ण महाजनी और श्याम-वर्णी भूमि शूद्रा कहलाती है। शूद्रा भूमि की मदिरा जैसी गंधव कड़वा स्वाद होने से इसे कोई भी पसंद नहीं करता। निर्माण कार्य हेतु अनुपयोगी यह श्यामा भूमि कृषि-कार्य हेतु श्रेष्ठ होती है।

‘वाणी’ कविराज कहते हैं कि धर्म, विद्या व कला के अधिकतम् प्रचार-प्रसार हेतु, अर्थात् मंदिर, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, पुस्तकालय, अनुसंधान-भवन, विज्ञान-भवन आदि के सफलतम् स्वरूप हेतुश्वेतवर्णी ब्राह्मणी भूमिही सर्वश्रेष्ठ होती है।
वास्तु शास्त्री : अमृत लाल चंगेरिया



2 टिप्‍पणियां: